खुलासा न्यूज,बीकानेर। हाईवे पर हादसा में एक व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ से लगने वाले हाईवे पर बिग्गा स्टैंड के पास की है। जहां पर अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिसके बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गए।
हादसे में पैदल चल रहे व्यक्ति की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हादसे के बाद राहगीर को अस्पताल ले जाया। जहां पर शव को मोर्चरी में रखवाया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ