Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

एसीबी की बड़ी कार्रवाई : एसएचओ-कॉन्स्टेबल को 8 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा

rk
3 months ago
एसीबी की बड़ी कार्रवाई : एसएचओ-कॉन्स्टेबल को 8 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा

एसीबी की बड़ी कार्रवाई : एसएचओ-कॉन्स्टेबल को 8 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा

उदयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने उदयपुर में मांडवा थानाधिकारी और कॉन्स्टेबल को 8 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत एनडीपीएस एक्ट के केस में 4 लोगों को आरोपी नहीं बनाने की एवज में मांगी गई थी।

जानकारी के अनुसार, मांडवा थाने के SHO निर्मल कुमार खत्री और कॉन्स्टेबल भालाराम ने NDPS एक्ट केस में 4 लोगों को आरोपी नहीं बनाने की एवज में रिश्वत मांगी थी। एसीबी डीआईजी रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में उदयपुर एसीबी थानाधिकारी सोनू शेखावत ने दोनों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

4 लोगों से 5-5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी
एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया- शिकायत मिली थी कि मांडवा पुलिस थाने में दर्ज मामले में कुछ लोगों को आरोपी नहीं बनाने के बदले में रिश्वत मांगी जा रही है। थानाधिकारी ने 4 लोगों से 5-5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी, यानी कुल 20 लाख रुपए।

एसीबी ने कार्रवाई करते हुए 8 लाख रुपए लेते हुए उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उनके खिलाफ एंटी करप्शन एक्ट में मुकदमा दर्ज करके आगे की जांच जारी है।

धमकाया- पैसे नहीं दिए तो आरोपी बना देंगे
थानाधिकारी सोनू शेखावत ने बताया- थानाधिकारी निर्मल कुमार और कॉन्स्टेबल भालाराम ने मुकदमे में 4 लोगों को आरोपी नहीं बनाने की एवज में 20 लाख रुपए रिश्वत की डिमांड की थी। इसको लेकर शिकायतकर्ता को डरा-धमकाकर परेशान किया जा रहा था।

थानाधिकारी धमकी देते थे कि अगर पैसे नहीं दिए तो आरोपी बना देंगे। परेशान शिकायकर्ता ने इसकी रिपोर्ट एसीबी टीम को कर दी। टीम ने ट्रैप कार्रवाई का जाल बिछाया और एसएचओ-कॉन्स्टेबल को थाने के अंदर 8 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: