इन राशि वालों के लिए बनेंगे धन लाभ के प्रबल योग, जानें अन्य राशियों का हाल
इन राशि वालों के लिए बनेंगे धन लाभ के प्रबल योग, जानें अन्य राशियों का हाल
आपकी कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी. व्यापार में लाभ की स्थिति अनुकूल रहेगी. बस अपने क्रोध पर काबू रखें, क्रोध से बनते काम भी बिगड़ सकते हैं.
मेष राशि: सकारात्मकता से खुलेंगे सफलता के द्वार
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी ऊर्जावान है. आपकी सकारात्मक सोच से कई रुके हुए काम पूरे होंगे और शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलता मिलेगी. आज आपका उत्साह बढ़ा हुआ रहेगा. घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा, इसलिए अपने मन की बात परिजनों से साझा करना न भूलें. व्यापार में स्थिति काफी मजबूत होगी. बस ध्यान रखें कि आलस्य से दूर रहें, यही आपकी प्रगति की कुंजी है.
शुभ अंक: 1, 9
शुभ रंग: गोल्डन
आज का उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.
वृष राशि: अचानक यात्रा से मिलेगा लाभ
वृष राशि के जातकों के मन का भय आज दूर होगा. सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर खर्च बढ़ सकता है. आज अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है. यदि आप इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन बहुत शुभ है. किसी मित्र से कोई शुभ समाचार मिलेगा. व्यापार में लाभ का प्रबल योग बन रहा है, बस नकारात्मक विचारों को अपने पास न फटकने दें.
शुभ अंक: 2, 6
शुभ रंग: क्रीम कलर
आज का उपाय: गाय को रोटी खिलाएं.
मिथुन राशि: निवेश बढ़ाने का है उत्तम समय
मिथुन राशि के जातकों को आज धन लाभ होने के योग हैं. करियर में उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. अपने सहकर्मियों पर अनावश्यक शक करने से बचें, इससे संबंध बिगड़ सकते हैं. लंबी दूरी की यात्रा आज टालना ही हितकर होगा. व्यापार में निवेश बढ़ाने के लिए यह समय बहुत ही अनुकूल है. जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें.
शुभ अंक: 3, 5
शुभ रंग: हल्का हरा
आज का उपाय: हनुमान जी को बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं.
कर्क राशि: व्यापार में होगी धन की वृद्धि
कर्क राशि के जातकों के मन की चिंता आज दूर होगी. व्यापार में लाभ मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और स्वास्थ्य भी आपका साथ देगा. धन के मामलों में बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें. जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं, इसलिए धैर्य रखें. आज अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखने की जरूरत है.
शुभ अंक: 4, 7
शुभ रंग: सफेद
आज का उपाय: हनुमान जी की आरती करें.
सिंह राशि: धैर्य से मिलेगी बड़ी सफलता
सिंह राशि के जातकों पर आज भाग्य की कृपा बनी रहेगी. किसी भी काम को करने में आज धैर्य बहुत जरूरी है, आपकी योजनाएं निश्चित रूप से सफल होंगी. धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं और आपकी कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी. व्यापार में लाभ की स्थिति अनुकूल रहेगी. बस अपने क्रोध पर काबू रखें, क्रोध से बनते काम भी बिगड़ सकते हैं.
शुभ अंक: 1, 5
शुभ रंग: लाल
आज का उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.
कन्या राशि: मेहनत से संवरेगा करियर
कन्या राशि के जातकों के खर्च आज बढ़ सकते हैं. आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में पूरी तरह कामयाब होंगे. करियर में आगे बढ़ने के लिए अपने प्रयासों को थोड़ा और तेज करना होगा. प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी. अपनी सेहत को लेकर सावधानी बरतें, लापरवाही न करें. व्यापार में तरक्की के आसार हैं. अपने काम पर ध्यान दें, इधर-उधर की बातों में न पड़ें.
शुभ अंक: 5, 8
शुभ रंग: सफेद
आज का उपाय: हनुमान मंदिर में गुड़ और चने का भोग लगाएं.
तुला राशि: विदेश से मिल सकता है लाभ
तुला राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. यदि आप विदेश से जुड़ा कोई काम कर रहे हैं, तो लाभ का समाचार मिल सकता है. आज गुस्से से बचना आपके लिए बेहद जरूरी है. आलस्य का त्याग करके ही आप व्यापार में लाभ कमा पाएंगे.
शुभ अंक: 6, 7
शुभ रंग: गोल्डन
आज का उपाय: किसी गरीब को फल का दान करें.
वृश्चिक राशि: नेतृत्व क्षमता का बढ़ेगा प्रभाव
वृश्चिक राशि के जातकों की नेतृत्व क्षमता और अधिक निखरेगी. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और धन प्राप्ति में आ रही बाधाएं दूर होंगी. बॉस आपके काम की खूब सराहना करेंगे. आज प्रॉपर्टी खरीदने का एक अच्छा योग बन रहा है. व्यापार में आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बनी-बनाई बात बिगड़ सकती है.
शुभ अंक: 9, 8
शुभ रंग: गुलाबी
आज का उपाय: हनुमान जी की आरती करें.
धनु राशि: मेहनत का मिलेगा उचित फल
धनु राशि के जातकों को अपनी मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा. आज किसी यात्रा से लाभ का योग है. करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे और मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी. संतान को लेकर मन में थोड़ी चिंता बनी रह सकती है. व्यापार को आगे बढ़ाने का यह बेहतरीन समय है. जल्दबाजी में कोई भी फैसला करने से बचें.
शुभ अंक: 3, 9
शुभ रंग: सुनहरा
आज का उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.
मकर राशि: संबंधों में रखें सावधानी
मकर राशि के जातकों का रिश्तेदारों के साथ मतभेद हो सकता है, इसलिए बहुत संभलकर चलें. जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें. जीवनसाथी की सलाह से काम करेंगे तो सफलता निश्चित है. प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला आज न लें. घर में तनाव न बढ़े, इसका ध्यान रखें. व्यापार में नुकसान की आशंका है, इसलिए सावधान रहें. अपने अहंकार को पास न फटकने दें.
शुभ अंक: 8, 4
शुभ रंग: क्रीम
आज का उपाय: हनुमान मंदिर में पान अर्पित करें.
कुंभ राशि: मान-यश और सफलता का दिन
कुंभ राशि के जातकों को आज मान-यश मिलेगा. अपनी आय को और बढ़ाने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने होंगे. खुद को मोटिवेट करते रहें, इससे मन की चिंता दूर होगी. अपने स्वभाव में चिड़चिड़ापन न आने दें, वरना काम बिगड़ सकते हैं. व्यापार से जुड़े काम आज निश्चित रूप से बनेंगे. आलस्य से बचें, यही आज आपकी सफलता की कुंजी है.
शुभ अंक: 8, 11
शुभ रंग: हल्का नीला
आज का उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.
मीन राशि: संयम से मिलेगी सफलता
मीन राशि के जातकों को धन प्राप्ति के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन अंत में सफलता मिलेगी. मानसिक तनाव दूर होगा और सरकारी अधिकारियों से मुलाकात हो सकती है. परिवार में सुख बढ़ेगा, लेकिन अपनी सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है. व्यापार में नुकसान हो सकता है, इसलिए निवेश सोच-समझकर करें. अपने इगो को नियंत्रित रखें, वरना नुकसान होगा.
शुभ अंक: 3, 7
शुभ रंग: हल्का पीला
आज का उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं.
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ