Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

दो पड़ौसियों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रुप, दोनों पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट

Bansal
3 months ago
दो पड़ौसियों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रुप, दोनों पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट


दो पड़ौसियों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रुप, दोनों पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट 
बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में बीदासर रोड रेलवे फाटक इलाके में दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसके बाद शनिवार को दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया।घर में घुसकर हमला करने का आरोपपुलिस के अनुसार श्रवण कुमार जाट ने अपने पड़ोसी गंगाराम ओड़, उसके बेटे कैलाश ओड़ तथा नंदू, शोभा, चंदा, मंजू, फूला और जशोदा सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके घर में घुसकर चौसांगी, कुल्हाड़ी और लाठियों से उसके तथा उसकी पत्नी के साथ मारपीट की, पत्नी की लज्जा भंग की और गहने छीनकर ले गए।दूसरी ओर कैलाश ओड़ ने श्रवण जाट और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों ने उसके माता-पिता के साथ कुल्हाड़ी से हमला किया और गहने छीन लिए।श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर परस्पर मामले दर्ज कर लिए हैं। दोनों प्रकरणों की जांच एएसआई गजेंद्र सिंह को सौंपी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: