Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

घर के गेट के सामने शराब पीने के लिए मना करने पर उतरे गुंडागर्दी पर मामला दर्ज

3 months ago
घर के गेट के सामने शराब पीने के लिए मना करने पर उतरे गुंडागर्दी पर मामला दर्ज


घर के गेट के सामने शराब पीने के लिए मना करने पर उतरे गुंडागर्दी पर मामला दर्ज
बीकानेर।  श्रीडूंगरगढ़ रात को घर के गेट के सामने शराब पीने के लिए मना करने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने के आरोप में श्रीडूंगरगढ़ थाने में एक नामजद व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि राणासर नरूकान निवासी 34 वर्षीय छैलूसिंह पुत्र रघुवीरसिंह राजपूत ने इसी गांव के हरिराम पुत्र तुलछाराम मेघवाल व एक अन्य के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।
परिवादी ने पुलिस को बताया कि छह अप्रैल की रात करीब 11 बजे घर में सभी सो रहे थे। दोनों आरोपी उसके घर के गेट सामने मोटरसाइकिल रोककर शराब पीने लगे और जोर जोर से हल्ला करने लगे। परिवादी ने बताया कि वह उठकर बाहर गया और दोनों को गेट के सामने शराब पीने से मना किया तो दोनों तैश में आ गए व गाली गलौच करते हुए घर में घुसकर थाप मुक्कों से मारपीट करने लगे। जब उसने शोर मचाया तो उसके भाई व पिता बाहर आए व आरोपियों को उलहाना पर दोनों झूठे एससीएसटी मामले में फंसाने की धमकी देते हुए घर के सामने ही अपनी गैंग लाकर शराब पीने की बात कहने लगे।
परिवादी ने आरोपी के भाई को फोन किया तो वह मौके पर आया और आरोपियों को वहां से ले गया। परिवादी के रिपोर्ट देने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ निकेत पारीक को दी है। ज्ञात रहे कि इस मामले में इससे पूर्व आरोपी ने भी मामला दर्ज करवाया था।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: