Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

कोहरे के कारण 6 रेलसेवाएं प्रभावित, लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के फेरों में भी कटौती; देखें पूरी लिस्ट

Bansal
6 hours ago
कोहरे के कारण 6 रेलसेवाएं प्रभावित, लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के फेरों में भी कटौती; देखें पूरी लिस्ट

आगामी कोहरे के मौसम में उत्तर पश्चिम रेलवे की 06 रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी
02 रेलसेवाएं पूर्णतः रद्द तथा 04 रेलसेवाओं के फेरों में कमी

रेलवे द्वारा आगामी कोहरे के मौसम में रेल परिचालन को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से 02 रेलसेवाओं को पूर्णतः रद्द तथा 04 रेलसेवाओं के फेरों में कमी की जा रही है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, कोहरे की अधिकता वाले क्षेत्रों में संरक्षित एवं सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए दिनांक 01 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक निम्नलिखित रेलसेवाएं रद्द रहेंगी अथवा उनके फेरों में कमी की जाएगी।

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाड़ी संख्या 19611, अजमेर-अमृतसर द्वि-साप्ताहिक रेलसेवा यह रेलसेवा (गुरुवार एवं शनिवार) दिनांक 03, 05, 10, 12, 17, 19, 24, 26 एवं 31 दिसंबर 2026 तथा 02, 07, 09, 14, 16, 21, 23, 28 एवं 30 जनवरी 2027 एवं 04, 06, 11, 13, 18, 20, 25 एवं 27 फरवरी 2027 को (कुल 26 ट्रिप) रद्द रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 19614, अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक रेलसेवा यह रेलसेवा (शुक्रवार एवं रविवार) दिनांक 04, 06, 11, 13, 18, 20, 25 एवं 27 दिसंबर 2026 तथा 01, 03, 08, 10, 15, 17, 22, 24, 29 एवं 31 जनवरी 2027 एवं 05, 07, 12, 14, 19, 21, 26 एवं 28 फरवरी 2027 को (कुल 26 ट्रिप) रद्द रहेगी।

रेलसेवाओं के फेरों में कमी

1. गाड़ी संख्या 12988, अजमेर-सियालदह प्रतिदिन एक्सप्रेस यह रेलसेवा प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को दिनांक 01, 03, 05, 08, 10, 12, 15, 17, 19, 22, 24, 26, 29 एवं 31 दिसंबर 2026 तथा 02, 05, 07, 09, 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26, 28 एवं 30 जनवरी 2027 एवं 02, 04, 06, 09, 11, 13, 16, 18, 20, 23, 25 एवं 27 फरवरी 2027 को (कुल 39 ट्रिप) रद्द रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 12987, सियालदह-अजमेर प्रतिदिन एक्सप्रेस यह रेलसेवा प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को दिनांक 02, 04, 06, 09, 11, 13, 16, 18, 20, 23, 25, 27 एवं 30 दिसंबर 2026 तथा 01, 03, 06, 08, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27, 29 एवं 31 जनवरी 2027 एवं 03, 05, 07, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26 एवं 28 फरवरी 2027 को (कुल 39 ट्रिप) रद्द रहेगी।

3. गाड़ी संख्या 15909, डिब्रूगढ़-लालगढ़ प्रतिदिन एक्सप्रेस यह रेलसेवा प्रत्येक शनिवार को दिनांक 05, 12, 19 एवं 26 दिसंबर 2026 तथा 02, 09, 16, 23 एवं 30 जनवरी 2027 एवं 06, 13, 20 एवं 27 फरवरी 2027 को (कुल 13 ट्रिप) रद्द रहेगी।

4. गाड़ी संख्या 15910, लालगढ़-डिब्रूगढ़ प्रतिदिन एक्सप्रेस यह रेलसेवा प्रत्येक मंगलवार को दिनांक 08, 15, 22 एवं 29 दिसंबर 2026 तथा 05, 12, 19 एवं 26 जनवरी 2027 एवं 02, 09, 16 एवं 23 फरवरी 2027 को (कुल 13 ट्रिप) रद्द रहेगी।

नोट- गाड़ी संख्या 15910, लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस दिनांक 01 दिसंबर 2026 को संचालित होगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: