Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर में दोपहर 3 बजे तक 59.40% मतदान, श्रीडूंगरगढ़ में सबसे ज्यादा 61 प्रतिशत वोटिंग

Bansal
6 hours ago
बीकानेर में दोपहर 3 बजे तक 59.40% मतदान, श्रीडूंगरगढ़ में सबसे ज्यादा 61 प्रतिशत वोटिंग

बीकानेर में दोपहर 3 बजे तक 59.40% मतदान, श्रीडूंगरगढ़ में सबसे ज्यादा 61 प्रतिशत वोटिंग

बीकानेर। पंचायतीराज आम चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को बीकानेर जिले की लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़ और रीड़ी पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक जिले में कुल 59.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। तीनों क्षेत्रों में श्रीडूंगरगढ़ मतदान प्रतिशत के मामले में आगे रहा, जहां 61 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

प्रशासन के अनुसार, मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। तीसरे चरण में तीनों पंचायत समिति क्षेत्रों की 112 ग्राम पंचायतों में कुल 402 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

इनमें श्रीडूंगरगढ़ की 33 ग्राम पंचायतों में 123, रीड़ी की 31 ग्राम पंचायतों में 104 तथा लूणकरणसर की 48 ग्राम पंचायतों में 175 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं।

दोपहर 3 बजे तक पंचायत समिति वार मतदान प्रतिशत

जिला परिषद के लिए तीनों क्षेत्रों में कुल 3 लाख 41 हजार 622 मतदाता हैं। इनमें से 2 लाख 2 हजार 932 मतदाताओं ने मतदान किया है।

  • लूणकरणसर: कुल मतदाता 1,52,034 | मतदान 88,508 | मतदान प्रतिशत 58.22%

  • रीड़ी: कुल मतदाता 86,558 | मतदान 51,578 | मतदान प्रतिशत 59.59%

  • श्रीडूंगरगढ़: कुल मतदाता 1,03,030 | मतदान 62,846 | मतदान प्रतिशत 61.00%

कुल मतदान 59.40 प्रतिशत

तीनों पंचायत समिति क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे तक कुल 2,02,932 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। कुल मतदान प्रतिशत 59.40 दर्ज किया गया है।

मतदान केंद्रों पर शाम 6 बजे तक मतदान जारी रहेगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: