Khulasa Online
TM Jewellers
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

पंचायतीराज चुनाव के बीच 59 हजार सरकारी ई-मेल खाते बंद, अफसर वॉट्सएप भरोसे, साइबर अटैक का खतरा

Bansal
6 hours ago
पंचायतीराज चुनाव के बीच 59 हजार सरकारी ई-मेल खाते बंद, अफसर वॉट्सएप भरोसे, साइबर अटैक का खतरा

पंचायतीराज चुनाव के बीच 59 हजार सरकारी ई-मेल खाते बंद, अफसर वॉट्सएप भरोसे, साइबर अटैक का खतरा

जयपुर। राजस्थान में साइबर अटैक के खतरे के मद्देनजर सरकारी ई-मेल व्यवस्था पिछले तीन दिनों से बंद है। इससे प्रदेश के 41 जिलों के कलेक्टर, एसपी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों का विभागीय संवाद प्रभावित हो रहा है। rajasthan.gov.in जैसे डोमेन से जुड़े 59 हजार से अधिक ई-मेल खाते प्रभावित बताए जा रहे हैं। सरकारी ई-मेल सेवा बंद होने के कारण अधिकारियों को जरूरी सूचनाएं, प्रशासनिक निर्देश, रिपोर्ट और दस्तावेज भेजने के लिए वॉट्सऐप सहित अन्य वैकल्पिक माध्यमों का सहारा लेना पड़ रहा है।

गोपनीय दस्तावेजों की सुरक्षा बनी चुनौती
सरकारी ई-मेल के जरिए सामान्य पत्राचार के अलावा विभागीय आदेश, गोपनीय रिपोर्ट और संवेदनशील दस्तावेज भी साझा किए जाते हैं। ऐसे में वैकल्पिक माध्यमों से सूचनाएं भेजने पर उनकी गोपनीयता, प्रामाणिकता और आधिकारिक रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की चुनौती बढ़ गई है। पंचायतीराज चुनाव के बीच ई-मेल सेवा बाधित होने से प्रशासनिक समन्वय प्रभावित होने की आशंका भी जताई जा रही है। चुनावी तैयारियों, प्रशिक्षण, मतदान केंद्रों की व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, कानून-व्यवस्था और संवेदनशील क्षेत्रों से संबंधित रिपोर्ट समय पर भेजना प्रशासन के लिए जरूरी है।

CERT-In करेगी सुरक्षा ऑडिट
एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के अनुसार, सरकारी ई-मेल व्यवस्था की सुरक्षा जांच के लिए CERT-In से ऑडिट करवाया जा रहा है। CERT-In यानी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम भारत सरकार की राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसी है, जो साइबर हमलों, डेटा लीक, फिशिंग और रैनसमवेयर जैसी घटनाओं से निपटने के लिए काम करती है। यह एजेंसी साइबर सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं का विश्लेषण करने के साथ सुरक्षा उपाय सुझाती है और संभावित खतरों के संबंध में अलर्ट व सलाह जारी करती है। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में डेटा लीक के प्रकरण के बाद सरकारी ई-मेल व्यवस्था की सुरक्षा को लेकर यह कदम उठाया गया है।

अधिकारियों को दूसरे माध्यमों से भेजने पड़ रहे निर्देश
ई-मेल सेवा बंद होने से अधिकारियों को संदेशों और दस्तावेजों के आदान-प्रदान के लिए दूसरे माध्यम अपनाने पड़ रहे हैं। इससे निर्देशों की प्राप्ति की पुष्टि करने और व्यवस्थित आधिकारिक रिकॉर्ड रखने की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। 'साइबर खतरे से बचाव के लिए उठाया कदम, जल्द सुधरेगा सिस्टम' सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (DOIT) के एडिशनल डायरेक्टर देवेश बाड़मेरा के अनुसार, साइबर खतरे से बचाव के लिए सावधानी बरतते हुए ई-मेल सेवा बंद की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सर्वर पर साइबर अटैक का खतरा था, लेकिन उनके अनुसार सर्वर पर साइबर अटैक नहीं हुआ है और राज्य का पुराना व नया डेटा सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि जयपुर में तकनीकी टीमें सिस्टम को दुरुस्त करने में जुटी हैं और जल्द ही सेवा बहाल होने की उम्मीद है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: