बीकानेर: लाखों रुपए बकाया पर 5 कृषि कनेक्शन काटे, ट्रांसफार्मर जब्त
बीकानेर: लाखों रुपए बकाया पर 5 कृषि कनेक्शन काटे, ट्रांसफार्मर जब्त
बीकानेर। रबी की फसल से पहले जोधपुर डिस्कॉम ने बकाया वसूली अभियान तेज कर दिया है। इसके तहत सोमवार को एईएन कार्यालय कोलायत और बीकानेर सतर्कता विभाग की टीम ने 18.32 लाख रुपए की बकाया राशि पर 5 कृषि कनेक्शन काटकर ट्रांसफार्मर जब्त किए।
एईएन संजय सिंह भदौरिया ने बताया कि बकाया राशि को लेकर संबंधित उपभोक्ताओं को कई बार नोटिस जारी किए थे। इसके बावजूद राशि जमा न करवाने पर यह कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि राजस्व वसूली के लिए आगे भी इसी प्रकार अभियान जारी रहेगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ