बीकानेर: तेजाब पीने से 46 वर्षीय महिला की मौत, पुलिस ने दर्ज की मर्ग
बीकानेर: तेजाब पीने से 46 वर्षीय महिला की मौत, पुलिस ने दर्ज की मर्ग
बीकानेर। जिले के नाल बड़ी गांव में तेजाब पीने से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद नाल थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मृतका की पहचान पराग कंवर (46) पत्नी समेर सिंह, निवासी नाल बड़ी, जाति राजपूत के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया की महिला मानसिक रूप से बीमार थी। जिसकी तेजाब पीने के कारण मौत होने हो गई। घटना 13 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 5:30 बजे की है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की और शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले में नियमानुसार कार्रवाई की है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ