पंचायती राज चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 42.17% मतदान, रीड़ी में सबसे ज्यादा वोटिंग
पंचायती राज चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 42.17% मतदान, रीड़ी में सबसे ज्यादा वोटिंग
बीकानेर।पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण में दोपहर 1 बजे तक जिला परिषद की तीन पंचायत समितियों में कुल 42.17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 3,41,622 मतदाताओं में से 1,44,061 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लूणकरणसर में 1,52,034 मतदाताओं में से 60,889 ने मतदान किया, जो 40.05 प्रतिशत रहा। वहीं रीड़ी में 86,558 मतदाताओं में से 38,096 ने वोट डाले और यहां मतदान प्रतिशत 44.01 दर्ज किया गया। श्रीडूंगरगढ़ में 1,03,030 मतदाताओं में से 45,076 मतदाताओं ने मतदान किया, जो 43.75 प्रतिशत है। दोपहर 1 बजे तक सबसे अधिक मतदान रीड़ी पंचायत समिति क्षेत्र में दर्ज किया गया
।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ