Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर: केस में गवाही देने आए कर्नाटक के युवकों पर हमला, आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर

Bansal
5 months ago
बीकानेर: केस में गवाही देने आए कर्नाटक के युवकों पर हमला, आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर

बीकानेर: केस में गवाही देने आए कर्नाटक के युवकों पर हमला, आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर
बीकानेर।  जिले के अरजनसर-पल्लू मेगा हाईवे पर कैपमॉर एफएक्स ऑनलाइन ठगी मामले में गवाही देकर लौट रहे कर्नाटक के लोगों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में घटना के दो दिन बाद भी पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जबकि पुलिस के पास उस फॉर्च्यूनर गाड़ी के नंबर भी मौजूद हैं, जिसमें सवार होकर बदमाश आए थे और पीड़ितों के साथ मारपीट की थी। मामला रविवार रात का है। करोड़ों रुपए की ऑनलाइन ठगी से जुड़े बहुचर्चित कैपमॉर एफएक्स प्रकरण में कर्नाटक के कुछ लोग श्रीगंगानगर में न्यायालय में गवाही देकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अरजनसर-पल्लू मेगा हाईवे पर रानीसर के पास एक फॉर्च्यूनर गाड़ी ने उनका पीछा किया और रास्ता रोक लिया। पीड़ितों के अनुसार गाड़ी में सवार तीन-चार बदमाश नीचे उतरे और लाठियों से उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घबराए लोग अपनी गाड़ी वापस मोड़कर अरजनसर की तरफ भागे, लेकिन बदमाश लगातार पीछा करते रहे।

जान बचाने के प्रयास में पीड़ित अरजनसर रेलवे फाटक तक पहुंचे, लेकिन वहां फाटक बंद मिला। इसके बाद वे गाड़ी को कच्चे रास्ते पर ले गए। आगे रास्ता बंद होने पर पीड़ित गाड़ी छोड़कर खेतों में छिप गए। बाद में सूचना मिलने पर महाजन पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार कैपमॉर एफएक्स कंपनी के खिलाफ गत वर्ष श्रीगंगानगर में करोड़ों रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज हुआ था। आरोप है कि कंपनी ने कर्नाटक के लोगों से करीब चार से पांच करोड़ रुपए की ठगी की थी। हाल ही पुलिस द्वारा मामले में एफआर लगाए जाने से असंतुष्ट परिवादी न्यायालय में गवाही देने पहुंचे थे। कर्नाटक निवासी कटप्पा की ओर से तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। हमलावरों ने चेहरे ढक रखे थे। पुलिस ने संदिग्ध फॉर्च्यूनर के नंबर ट्रेस कर लिए हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही है। हालांकि घटना के दो दिन बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: