बीकानेर: युवकों ने नाबालिग पर लोहे की रॉड से किया हमला, आंख पर आए 10 टांके
बीकानेर: युवकों ने नाबालिग पर लोहे की रॉड से किया हमला, आंख पर आए 10 टांके
बीकानेर। शहर में पुरानी रंजिश को लेकर नाबालिग पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। सुनारों की गुवाड़ निवासी 17 वर्षीय सुमित सोनी ने पुलिस को बताया कि सब्जी मंडी के पास 5-6 युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने लोहे की रॉड से उसकी आंख पर वार किया, जिससे गंभीर चोट आई और आंख पर 10 टांके लगाने पड़े।
पीड़ित ने बताया कि ग्रवित सोलंकी और आशीष बेनीवाल सहित अन्य युवक पहले से उससे रंजिश रखते थे और जान से मारने की धमकियां देते थे। शोर मचने और आसपास लोगों के इकट्ठा होने पर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ