Khulasa Online
TM Jewellers
Bansal sadi
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: युवक को बाइक पर बैठाकर ले गए, फिर चाकू से किया हमला

rk
1 month ago
बीकानेर: युवक को बाइक पर बैठाकर ले गए, फिर चाकू से किया हमला

बीकानेर: युवक को बाइक पर बैठाकर ले गए, फिर चाकू से किया हमला

बीकानेर। शहर के सदर थाना क्षेत्र में एक युवक को धोखे से बाइक पर बैठाकर ले जाने और उस पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार माताजी मंदिर के पास सुभाषपुरा निवासी रज्जाक अली ने सदर थाने में साहिल एवं एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 11 जून की रात करीब 3 बजे डूडी कारखाना के पास की बताई जा रही है।

परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी उसके बेटे आदिल को बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि दोनों ने उसे धोखे से वहां ले जाकर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद घायल युवक का उपचार कराया गया। वहीं पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ-साथ हमले के कारणों की भी पड़ताल कर रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: