Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत, जेब से मिली दवाइयों की पर्ची

Bansal
1 month ago
ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत, जेब से मिली दवाइयों की पर्ची

  ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत, जेब से मिली दवाइयों की पर्ची

अनूपगढ़ में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। ये घटना अनूपगढ़ से सूरतगढ़ जाने वाली ट्रेन से हुई। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर एएसआई सुरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक कैंसर से पीड़ित था और हाल ही में बीकानेर से दवाइयां लेने गया था। पुलिस को उसकी जेब से दवाइयों की पर्चियां और इलाज से संबंधित दस्तावेज मिले हैं, जिनके आधार पर युवक की पहचान और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। 


फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक दुर्घटनावश ट्रेन की चपेट में आया या ये आत्महत्या का मामला है। पुलिस ने बताया कि अभी तक आत्महत्या की पुष्टि नहीं हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस परिजनों से संपर्क कर मामले की विस्तृत जानकारी जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: