हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आया युवक, रेंट पर रूम देखने गया था
श्रीगंगानगर। जिले में हाई वोल्टेज करंट लगने से हादसा हुआ। मंगलवार शाम को 132 केवी वोल्ट की लाइन की चपेट में 22 साल का युवक आ गया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, लेकिन जान बच गई है। घटना जवाहरनगर थाना क्षेत्र के गांव 20 जीजी की है। शाम करीब 4 बजे गुरप्रीत सिंह (22) अपने दोस्त योगेश के साथ पड़ोस में जगदीश शर्मा के खाली मकान को किराए पर लेने के लिए देखने गया था।
युवक को रहने के लिए मकान की तलाश थी। जैसे ही गुरप्रीत सीढ़ियों से छत पर पहुंचा, ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन ने उसे करीब 10 फीट दूर से अपनी ओर खींच लिया। करंट का झटका लगते ही युवक नीचे गिर पड़ा। दोस्त योगेश और अन्य लोगों ने तुरंत उसे संभाला और जिला हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार युवक के शरीर का करीब 45 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया है। फिलहाल युवक हालत स्थिर बताई जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ