बीकानेर: सड़क किनारे खड़े युवक को तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
बीकानेर: सड़क किनारे खड़े युवक को तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
बीकानेर। जिले के जसरासर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार सांवतसर निवासी मांगीलाल विश्नोई ने जसरासर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 5 अगस्त की रात उनका भतीजा अशोक ग्रामीण रोड पर रोही कुचौर अगुणी के पास सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान पिकअप नंबर RJ 07 GD 2110 का चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए वहां पहुंचा और अशोक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर जसरासर थाना पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने का मामला दर्ज कर लिया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ