Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: लाखो की चांदी के साथ तीन दिन से लापता युवक सकुशल मिला, पिता ने जताया आभार

Bansal
2 months ago
बीकानेर: लाखो की चांदी के साथ तीन दिन से लापता युवक सकुशल मिला, पिता ने जताया आभार

बीकानेर: लाखो की चांदी के साथ तीन दिन से लापता युवक सकुशल मिला, पिता ने जताया आभार 

बीकानेर। नोखा थाना पुलिस ने तीन दिन से लापता 23 वर्षीय युवक सांवरलाल सोनी को जयपुर से सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। राहत की बात यह रही कि युवक के पास मौजूद लाखों रुपये मूल्य की चांदी भी पूरी तरह सुरक्षित मिली। जानकारी के अनुसार बाबा छोटूनाथ स्कूल के पास रहने वाला सांवरलाल सोनी तीन दिन पहले लाखों रुपये की कीमती चांदी लेकर बीकानेर जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने नोखा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने जांच की जिम्मेदारी एएसआई हरिराम मीणा को सौंपी और युवक को जल्द से जल्द सुरक्षित तलाशने के निर्देश दिए। नोखा पुलिस ने लगातार तीन दिनों तक तकनीकी साक्ष्यों और विभिन्न स्तरों पर तलाश के बाद युवक को जयपुर से ट्रेस कर लिया। रविवार रात उसे सकुशल बरामद कर उसके पास मौजूद लाखों रुपये मूल्य की चांदी सहित परिजनों को सौंप दिया गया।

युवक के पिता बजरंग लाल सोनी ने नोखा पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बेटे को सकुशल देखकर पूरे परिवार ने राहत की सांस ली। बेटे के सुरक्षित मिलने पर परिवार की आंखें खुशी से नम हो गईं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: