होटल में पार्टी के नाम पर युवक को मारकर फांसी पर लटकाया, मुकदमा दर्ज
खुलासा न्यूज,बीकानेर। पार्टी के लिए होटल ले जाने और मारकर फांसी पर लटका देने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में नापासर पुलिस थाने में सर्वोदय बस्ती निवासी मंगेज कंवर ने गौरव सिंह, दीपेन्द्र सिंह, युवराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवााया है। घटना 26 मई को होटल वेस्टा एनएच-11 जयपुर रोड़ की है। प्रार्थिया ने न्यायालय के आदेश से मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी उसके बेटे को होटल में पार्टी करने के लिए ले गए। जहां पर आरोपियों ने उसके बेटे को मार दिया। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने उसके बेटे को मारकर फांसी पर लटका दिया। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच थानाधिकारी कविता पूनिया को दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ