बीकानेर: तेज रफ्तार कैंपर की टक्कर से युवक की मौत, गलत साइड से वाहन चलाने का आरोप
बीकानेर: तेज रफ्तार कैंपर की टक्कर से युवक की मौत, गलत साइड से वाहन चलाने का आरोप
बीकानेर। खाजूवाला क्षेत्र से जुड़े सड़क हादसे में कैंपर की टक्कर से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। इस संबंध में मृतक के भाई जितेंद्र सिंह (42) ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में कैंपर चालक पर गलत साइड से तेज गति में वाहन चलाकर कार को टक्कर मारने का आरोप लगाया गया है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, घटना 20 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 6:30 बजे की बताई गई है। परिवादी ने बताया कि उसके भाई विक्रम सिंह की कार को कैंपर वाहन नंबर RJ07GD8098 के चालक ने कथित तौर पर गलत साइड से तेज रफ्तार में आते हुए टक्कर मार दी। टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई और विक्रम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद विक्रम सिंह को उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और चालक की भूमिका की जांच की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ