खुलासा न्यूज,बीकानेर। खुद से ही पिस्टल की गोली चलने से युवक के घायल हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के करणीनगर से जुड़ी है। जहां पर रविवार सुबह पिस्टल से गोली चलने से युवक घायल हो गया। जिसका पीबीएम में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि युवक घर के ऊपरी कमरे में बैठा था। इस दौरान परिजनों को गोली चलने की आवाज आई तो परिजन ऊपर दोड़े तो युवक अंकित गुप्ता लहुलुहान हालात में मिला।
जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। बीछवाल थानाधिकारी दिगपाल ङ्क्षसह के अनुसा पुलिस को गोली लगने की सूचना मिली तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है कि युवक के गोली भूलवश लगी है या फिर जान बूझकर फायर किया गया है। बताया जा रहा है कि पिस्टल अवैध था। जिसके चलते युवक के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ