कोतवाली थाना इलाके से युवक हुए लापता, पुलिस लगी खोजबीन में
बीकानेर। कोतवाली थाने में सुबोध कुमार सोनी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई। इस संबंध में विनोद सोनी ने बताया कि सुबोध कुमार घर से निकलकर ठठेरों के मोहल्ले में नीलम स्टूडियो के सामने वाली गली में परिचित से मिलने गए थे, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे। विनोद सोनी के अनुसार सुबोध कुमार के दोनों मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं और संपर्क नहीं हो पा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सुबोध कुमार के दाहिने हाथ में चोट है और उस पर गुलाबी रंग का कच्चा प्लास्टर बंधा हुआ है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ