बीकानेर: खेल ग्राउंड में बेहोश मिला युवक, गंभीर हालत में बीकानेर रेफर
बीकानेर: खेल ग्राउंडमें बेहोश मिला युवक, गंभीर हालत में बीकानेर रेफर
बीकानेर। लूणकरणसर कस्बे के भगत सिंह स्टेडियम में एक युवक बेहोशी की हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही टाइगर फोर्स के सदस्य मौके पर पहुंचे और युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार स्टेडियम परिसर में युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। उसके पास पानी की बोतल और एक स्प्रे की बोतल भी पड़ी हुई थी। सूचना मिलने पर टाइगर फोर्स के महिपाल सिंह और प्रभुनाथ मौके पर पहुंचे तथा युवक की स्थिति का जायजा लिया।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि युवक संभवतः स्प्रे का सेवन करने के कारण बेहोश हुआ। इसके बाद टाइगर फोर्स की एंबुलेंस की मदद से उसे तत्काल लूणकरणसर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बीकानेर रेफर कर दिया। युवक के पास मिले मोबाइल फोन के आधार पर उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि युवक बडेरण गांव का निवासी है। फिलहाल उसकी स्थिति को लेकर चिकित्सकीय निगरानी जारी है और मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ