नहर में नहाने उतरे युवक की पानी में डूबने से हुई मौत
बीकानेर। इंदिरा गांधी नहर की 1000 आरडी पर शुक्रवार सुबह स्नान करते समय पैर फिसलने से 23 वर्षीय युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरजीत सिंह पुत्र भवानी सिंह निवासी मींगणा, तहसील सुजानगढ़, जिला चूरू के रूप में हुई है।
चाचा के साथ नहर में कर रहा था स्नानपुलिस के अनुसार, भवानी सिंह ने बज्जू थाने में रिपोर्ट दी कि उनका पुत्र सुरजीत सिंह 16 सितंबर को गांव से बस के जरिए चारणवाला और काली नाड़ी स्थित धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए रवाना हुआ था। 17 सितंबर की सुबह चारणवाला में दर्शन करने के बाद वह काली नाड़ी स्थित भभूता सिद्ध के दर्शन के लिए जा रहा था। इसी दौरान 1000 आरडी इंदिरा गांधी नहर पर सुरजीत सिंह अपने चाचा लाल सिंह के साथ नहर में स्नान करने लगा। सुबह करीब 8 बजे स्नान करते समय अचानक उसका पैर फि सल गया और वह नहर में गिरकर डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। चाचा ने परिजनों को दी सूचना घटना के बाद सुरजीत सिंह के चाचा लाल सिंह ने फोन कर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। परिजनों ने घटना को लेकर किसी प्रकार का शक-सुबहा नहीं होने की बात कही है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर लिया है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ