ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
लूणकरणसर। लूणकरणसर क्षेत्र के सूरनाना गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 7, लूणकरणसर निवासी प्रेमसुख पुत्र हेतराम जाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसका भाई जुगल किशोर रविवार रात करीब 10 बजे खेत जाने की बात कहकर घर से निकला था।
सोमवार सुबह सूचना मिली कि सूरनाना अंडरब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से जुगल किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले की जांच एएसआई नरेंद्र सिंह को सौंपी है, जो घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ