बीकानेर: स्टार्टर बंद करते युवक की करंट से मौत, खेत में कर रहा था सिंचाई का काम
बीकानेर: स्टार्टर बंद करते युवक की करंट से मौत, खेत में कर रहा था सिंचाई का काम
बीकानेर। रविवार को 19 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक खेत में सिंचाई का काम पूरा होने के बाद कृषि कुएं पर लगे ट्यूबवेल का स्टार्टर बंद कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद परिजन उसे तत्काल महाजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मामला महाजन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार महाजन-सरदारशहर संपर्क सड़क किनारे करनाणा ताल स्थित खेत में किसान शरीफ खान का पुत्र इरफान ट्यूबवेल से सिंचाई कर रहा था। सिंचाई पूरी होने के बाद वह स्टार्टर बंद करने पहुंचा। इसी दौरान स्टार्टर में करंट प्रवाहित होने से वह उसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।
हादसे के बाद खेत में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और आसपास मौजूद किसान तुरंत युवक को लेकर महाजन सीएचसी पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर महाजन पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। मृतक के पिता शरीफ खान की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ