Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

सडक़ हादसे में युवक की मौत, ट्रक ने विधवा मां के बेटे को लिया अपनी चपेट में

7 hours ago
सडक़ हादसे में युवक की मौत, ट्रक ने विधवा मां के बेटे को लिया अपनी चपेट में


सडक़ हादसे में युवक की मौत, ट्रक ने विधवा मां के बेटे को लिया अपनी चपेट में 
बीकानेर। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सडक़ हादसे में 22 साल के युवक की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक गंभीर घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया है। युवक की मौत के बाद गांव पुंदलसर में शोक की लहर दौड़ गई। सबसे ज्यादा दर्दनाक स्थिति उसकी बुजुर्ग विधवा मां की है, जो बेटे की मौत के बाद बेसुध हो गई। हादसा सोमवार शाम हुआ था।
गैस एजेंसी से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार पुंदलसर निवासी लालसिंह पुत्र स्वर्गीय माधोसिंह श्रीडूंगरगढ़ की एक गैस एजेंसी में कार्यरत था। वह रोजाना टैक्सी से श्रीडूंगरगढ़ से अपने गांव आता-जाता था। सोमवार शाम उसे गांव का ही 20 साल का दोस्त मान सिंह पुत्र महावीर सिंह बाइक पर मिला तो वह उसके साथ गांव के लिए रवाना हो गया।
बीदासर रोड पर सालासर फांटे के पास सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में लालसिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मानसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मां का था इकलौता सहारा
लालसिंह के पिता माधोसिंह का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में बड़ा भाई बाहर शहर में नौकरी करता है और दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। ऐसे में लालसिंह ही अपनी विधवा मां के साथ गांव में रहता था और रोज काम पर आने-जाने के साथ उनकी देखभाल करता था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है।
चाचा ने दर्ज कराया मामला
मृतक के चाचा पदमसिंह ने पुलिस को रिपोर्ट देकर ट्रक चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट में बताया गया कि वह भी पीछे ही आ रहे थे। ट्रक चालक ने गफलत और लापरवाही से ट्रक चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद दोनों युवकों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने लालसिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल मानसिंह को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: