Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बिजली के करंट से युवक की मौत, ठेकेदार और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप

Bansal
6 hours ago
बिजली के करंट से युवक की मौत, ठेकेदार और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप

बिजली के करंट से युवक की मौत, ठेकेदार और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप

जीएसएस पर 11 हजार केवी लाइन के कार्य के दौरान हुआ हादसा, पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने दर्ज किया मामला।

पूगल। बिजली विभाग के जीएसएस पर कार्य करते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक छा गया। मृतक के पिता की रिपोर्ट पर पूगल थाना पुलिस ने ठेकेदार सहित संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

11 हजार केवी लाइन पर काम करते समय हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हनुमाननगर निवासी मुलाराम पुत्र धूड़ाराम (65) ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनका पुत्र जवानाराम बिजली विभाग के जीएसएस पर ठेकेदार के अधीन काम करता था। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि ठेकेदार अप्रशिक्षित कर्मचारियों से बिजली लाइन का काम करवा रहा था।

परिवादी के अनुसार, 24 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे जवानाराम को 11 हजार केवी बिजली लाइन से जुड़े कार्य के लिए भेजा गया था। इस दौरान बिजली सप्लाई बंद करवाने और लाइन पर काम करने को लेकर कर्मचारियों के बीच बातचीत हुई थी।

बिना सूचना बिजली चालू करने का आरोप

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि बिना सूचना दिए बिजली सप्लाई चालू कर दी गई। इससे लाइन पर काम कर रहे जवानाराम को तेज करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पिता ने की कार्रवाई की मांग

मृतक के पिता ने ठेकेदार और संबंधित कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: