खुलासा न्यूज,बीकानेर। नहर में पानी पीते समय नहर में गिर जाने से युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र के मलकीसर पंपिग स्टेशन पर 13 सितंबर की रात को 11 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतक के भतीजे चुन्नीलाल ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि रात के समय में उसके चाचा राकेश जाट जो कि नहर के पास पानी पीेने के लिए गए। जहां पर पानी पीते समय उसके चाचा नहर में गिर गए। जिसके चलते उसके चाचा की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ