Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: बाइक के आगे आया पशु, अनियंत्रित होकर गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत

Bansal sadi
2 weeks ago
बीकानेर: बाइक के आगे आया पशु, अनियंत्रित होकर गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत
बीकानेर: बाइक के आगे आया पशु, अनियंत्रित होकर गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत
 
बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र में सड़क पर अचानक पशु सामने आने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना 3 अगस्त की रात उतरादी रोही में नायरा पेट्रोल पंप के पास की बताई गई है। पुलिस के अनुसार मृतक के भाई तोलाराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसका रिश्ते में भाई धन्नाराम बाइक पर घर से उतरादी रोही स्थित खेत की ओर जा रहा था।
 
इसी दौरान नायरा पेट्रोल पंप के पास अचानक एक पशु बाइक के सामने आ गया। पशु को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और धन्नाराम सड़क पर गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल धन्नाराम को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान 7 अगस्त को उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर नापासर थाना पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: