बीकानेर: इस जगह करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
बीकानेर। करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ट्यूबवेल चालू करते समय ये हादसा हुआ। मामला नोखा थाना क्षेत्र के मान्याणा गांव का है। पुलिस के अनुसार मान्याणा निवासी प्रेम कुमार ने नोखा थाने में रिपोर्ट देकर मर्ग दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि वह और उसका भाई उम्मेदाराम गांव में ट्यूबवेल बनाकर कृषि कार्य करते हैं।
27 अगस्त को ट्यूबवेल चालू करते समय उम्मेदाराम अचानक करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया। परिजन तत्काल उम्मेदाराम को इलाज के लिए पीबीएम अस्पताल बीकानेर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर नोखा पुलिस पीबीएम अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ