Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से बाइक अनियंत्रित, युवक की मौत

Solar 2
2 months ago
बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से बाइक अनियंत्रित, युवक की मौत
बीकानेर: सड़क पर अचानक पशु आने से बाइक अनियंत्रित, युवक की मौत
 
बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र में सड़क पर अचानक अज्ञात पशु आ जाने से एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। । थानाधिकारी कविता पुनिया ने बताया कि रामसर निवासी प्रदीप पुत्र फूलाराम कस्वां ने अपने चाचा राजूराम पुत्र रामनारायण कस्वां की मौत के संबंध में मर्ग रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार राजूराम बाइक से नापासर से रामसर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक अज्ञात पशु आ गया, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
 
हादसे में राजूराम सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल नापासर उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को रातभर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शुक्रवार सुबह एएसआई जगदीश कुमार की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। नापासर थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Solar 4
Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: