बीकानेर: ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर: ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कुचौर आथूणी निवासी शंकरलाल पुत्र रामरख ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि 28 मई को शाम करीब 6:30 बजे उसका छोटा भाई ओमप्रकाश सड़क पर था, तभी ट्रैक्टर नंबर आरजे07 आरएच 7067 के चालक रामनिवास ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी।
हादसे में ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवादी की रिपोर्ट पर नाल थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ