बीकानेर: तेज रफ़्तार ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, चालक मौके से फरार
बीकानेर: तेज रफ़्तार ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, चालक मौके से फरार
बीकानेर। जिले के पांचू थाना क्षेत्र में अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। मामले में मृतक की मां ने पांचू थाने में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पुलिस के अनुसार पांचू निवासी भंवरी जाट पत्नी रामाराम जाट ने रिपोर्ट में बताया कि 8 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे उनके पुत्र सुनील को एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल सुनील को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पांचू थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अज्ञात ट्रैक्टर चालक की पहचान करने के साथ ही हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ