ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, रोही में मिला शव
नापासर। नापासर थाना क्षेत्र के बेलासर गांव के पास रोही में रेलवे लाइन पर बीती रात ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर एएसआई कविंद्र कुमार, कांस्टेबल विक्रम सिंह व 112 वाहन के चालक पवन शर्मा मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया
एएसआई कविंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान करणी सिंह पुत्र सोहन सिंह, निवासी प्रेमनगर, रतनगढ़, चूरू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक का भाई बेलासर क्षेत्र में ट्यूबवेल पर काश्तकारी करता है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी
मृतक का शव नापासर उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक पुलिस थाने में किसी प्रकार की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ