बीकानेर: इस जगह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात को करीब 11 बजे के आसपास गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र की है। जहां पर बीकानेर और उदयरामसर के बीच ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक का शरीर भागो में कट हुआ मिला। सूचना मिलते ही साामाजिक संगठनोंं के सेवादार मौके पर पहुंचे और शव को पुलिस की निगरानी में पीबीएम भिजवाया।
सूचना मिलने पर ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के राजा कुमार सोएब भाई, इमरान, मो जुनैद ,व राजकुमार खडग़ावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुँचे। मौके पर गंगाशहर थाना पुलिस टीम की जांच व निगरानी में शव को उदयरामसर रेलवे स्टेशन से पीबीएम अस्पताल लेजाया गया। वहाँ डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। मृतक की उम्र करीब 30-35 वर्ष की है और गले में ताबीज पहना हुआ है साथ ही सीने पर बी लव एम लिखा हुआ है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ