बीकानेर में इस जगह ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, हादसे के बाद चालक फरार
बीकानेर में इस जगह ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, हादसे के बाद चालक फरार
बीकानेर।ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पांचू थाना क्षेत्र में अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। इस संबंध में पांचू थाने में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अब मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार पांचू निवासी भंवरी जाट पत्नी रामाराम जाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि 8 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे उसके पुत्र सुनील को एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी।
हादसे में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल सुनील को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पांचू थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के मामला दर्ज किया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और ट्रैक्टर चालक की पहचान के लिए जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ