बीकानेर: सड़क किनार कर रहे थे इतंजार, आया तेज रफ्तार ट्रैक्टर और ले ली युवक की जान
बीकानेर: सड़क किनार कर रहे थे इतंजार, आया तेज रफ्तार ट्रैक्टर और ले ली युवक की जान
बीकानेर। श्रीकोलायत राजमार्ग 11 पर ट्रैक्टर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। थानाधिकारी ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले के निवासी राजमल मीणा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बाताया कि उसका पुत्र विनोद मीणा तथा गांव करणमल मीणा राजमार्ग पर सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान ट्रैक्टर चालक तेज गति से वाहन चलाते हुए आया और दोनों को टक्कर मार दी।
ट्रैक्टर असंतुलित होकर विनोद मीणा के ऊपर पलट गया जिससे उसे गंभीर चोट आई। वही करणमल भी घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को उप जिला अस्पताल श्रीकोलायत पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने विनोद की मृत घोषित कर दिया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ