बीकानेर: लोरिंग मशीन की टक्कर से युवक की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर: लोरिंग मशीन की टक्कर से युवक की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर। जसरासर थाना क्षेत्र में कुरजा और उड़सर गांवों के बीच हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, नापासर निवासी जेठाराम जाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके भाई भंवरलाल कुरजा गांव से उड़सर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दोनों गांवों के बीच एक लोडिंग मशीन से जुड़ी पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में भंवरलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल, बीकानेर लेकर पहुंचे, जहां ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जसरासर थाना पुलिस ने दुर्घटना में शामिल लोडिंग मशीन को जब्त कर लिया है। वहीं, चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ