बीकानेर: ट्रैक्टर-टैंकर के नीचे सो रहे युवक को कुचला, हुई मौत, चालक पर समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाने का आरोप
बीकानेर: ट्रैक्टर-टैंकर के नीचे सो रहे युवक को कुचला, हुई मौत, चालक पर समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाने का आरोप
बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में एक युवक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना 3 अगस्त 2026 की रात करीब 2:30 बजे से सुबह 7 बजे के बीच की बताई गई है। पुलिस के अनुसार कतरियासर निवासी उमाराम (51) ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया गया कि उनका भतीजा शराब ठेके के पास खड़े एक ट्रैक्टर-टैंकर के नीचे सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात चालक ने कथित तौर पर बिना सावधानी बरते ट्रैक्टर चला दिया।
आरोप है कि ट्रैक्टर के टायर की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन का आरोप है कि हादसे के बाद चालक ने घायल युवक को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
घटना को लेकर 8 अगस्त 2026 को पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 106(1) और 125(ए) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई मनुराम को सौंपी गई है। पुलिस घटना के परिस्थितियों और चालक की भूमिका की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ