पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल से मिले युवा कांग्रेस नेता ऋषि कुमार व्यास, निकाय चुनावों पर हुई चर्चा
खुलासा न्यूज,बीकानेर। युवा कांग्रेस नेता ऋषि कुमार व्यास ने पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता से शिष्टाचार मुलाकात कर आगामी निकाय चुनावों सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच नगर निकाय चुनावों की तैयारियों, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कांग्रेस की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।
ऋषि कुमार व्यास ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनता के बीच कार्य कर रहे हैं और आगामी निकाय चुनावों में पार्टी को मजबूत स्थिति में लाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि संगठन के विस्तार और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने संगठन की मजबूती को चुनावी सफलता का आधार बताते हुए कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रही है और आगामी निकाय चुनावों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। मुलाकात के दौरान पार्टी की विभिन्न गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ