बीकानेर: युवक ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या, चार जनों पर परेशान करने का आरोप
बीकानेर: युवक ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या, चार जनों पर परेशान करने का आरोप
बीकानेर। दंतौर थाना क्षेत्र में युवक द्वारा कीटनाशक स्प्रे पीने से मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने चार लोगों पर परेशान करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में 13 केपीडी जियावाली निवासी मृतक के पिता ने दंतौर थाने में सुरेश, सुभाष, राजेश और सार्दुल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों द्वारा उसके बेटे को लगातार तंग और परेशान किया जा रहा था। आरोप है कि इसी वजह से उसका बेटा मानसिक रूप से परेशान हो गया। परिजनों के अनुसार प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने कीटनाशक स्प्रे पी लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ