युवक पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला, बाइक को किया क्षतिग्रस्त
खुलासा न्यूज,बीकानेर। युवक पर कुल्हाड़ी से हमला करने की खबर सामने आयी है। घटना जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां बिलनियासर गांव में युवक पर कुल्हाड़ी, लाठियों से हमला किया गया। इस हमले के दौरान आरोपी उसके घर से नकदी, सोने के फुलड़ा छीनकर ले गए। आरोप है कि कुछ लोग एकराय होकर आौर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने कुल्हाड़ी से वार किए। जिससे युवक के गंभीर चोटें लगी है। आरोप है कि आरोपियों ने बाइक को क्षतिग्रस्त किया और सोने का फुलड़ा, चार हजार की नकदी छीनकर ले गए। पुलिस फिलहाल प्रकरण की जांच में जुटी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ