युवक पर जानलेवा हमला, सामने करने पर पीठ पर चाकू घोंपने का आरोप
युवक पर जानलेवा हमला, सामने करने पर पीठ पर चाकू घोंपने का आरोप
बीकानेर। रिडमलसर सिपाहियान में डीजे ऑपरेटर पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में शेख मोहम्मद पुत्र विलायत खान, निवासी बांद्रो का बास ने व्यास कॉलोनी थाने में रिपोर्ट देकर तीन नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।रिपोर्ट के अनुसार शेख मोहम्मद डीजे ऑपरेटर का काम करता है। वह 27 अगस्त 2026 को रिडमलसर सिपाहियान में डीजे ऑपरेटिंग के लिए गया था। रात करीब 11:30 बजे कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से उसकी पीठ में वार कर दिया।परिवादी ने रिपोर्ट में सौफीन उर्फ कालू पुत्र राजू समेजा, महबूब कोहरी पुत्र फिरोज कोहरी तथा इमू समेजा पुत्र मोहब्बत समेजा सहित अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। घटना में शेख मोहम्मद घायल हो गया।पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई ईश्वर सिंह को सौंपी गई है। पुलिस घटना के संबंध में आरोपियों की भूमिका और हमले के कारणों की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ