Khulasa Online
ravindera
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

एमडी के साथ युवक गिरफ्तार, बेचते हुए स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौपा

Bansal
shiv
shiv2
3 months ago
एमडी के साथ युवक गिरफ्तार, बेचते हुए स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौपा

एमडी के साथ युवक गिरफ्तार, बेचते हुए स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौपा 

बीकानेर। नोखा क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच गुरुवार को स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक युवक को एमडीएमए (MDMA) के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4.4 ग्राम एमडीएमए बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार जंभेश्वर चौक क्षेत्र में कुछ युवकों को एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। उन्होंने उसे पकड़कर तुरंत नोखा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना प्रभारी अरविंद भारद्वाज के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने युवक को हिरासत में लिया।

एसआई मोहनलाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान 22 वर्षीय सुरेश बिश्नोई के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4.4 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई, जिसके बाद उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। रिमांड के दौरान उससे मादक पदार्थ की सप्लाई चेन और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: