बीकानेर: नुकीला और धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
बीकानेर। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इस दौरान युवक के पास से अवैध धारदार हथियार जब्त किया है। यह कार्रवाई एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा के सुपरविजन में थानाधिकारी पांचू ईश्वर प्रसाद की टीम ने की है। पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिली थी कि दो युवक अवैध हथियार के साथ घूम है और आमजन को हथियार दिखाकर डराते धमकाते है। जिससे आमजन में भय का माहौल हे। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर टीम का गठन किया।
पुलिस टीम ने तलाशी और निगरानी शुरू की। निगराी के दोरान बनवारी नाम का युवक अवैध धारदार हथियार चाकू मिला। जिसे पुलिस टीम ने जब्त कर लिया। पुलिस ने अवैध चाकू के साथ बनवारी निवासी पांचू को गिरफ्तार किया। जिसके पास से नुकीले दांतेदार व दूसरी तरफ से धारदार चाकू था। जिसके ऊपर लाईट व कंपास लगा हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ