Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

कुंड में गिरी युवती अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

Solar 2
1 month ago
कुंड में गिरी युवती अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम


कुंड में गिरी युवती अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
बीकानेर।  नापासर थाना क्षेत्र के गोयलों का मोहल्ला में कुंड में गिरने से एक 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थानाधिकारी कविता पुनिया ने तत्काल हेड कांस्टेबल जयवीर सिंह को मौके पर भेजा। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नापासर उप जिला अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार, युवती घर में बने पानी के कुंड से पानी निकाल रही थी, इसी दौरान वो पैर फिसलने के कारण कुंड में गिर गई। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थानाधिकारी कविता पुनिया ने बताया कि मृतका के परिजन की रिपोर्ट पर बीएनएस की धारा 194 के तहत मर्ग दर्ज कर ली गई है। प्रारंभिक जानकारी में यह घटना दुर्घटनावश होना सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

Solar 4
Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: