कोतवाली थाना क्षेत्र से युवती बिना बताए घर से निकली, परिजनों ने लगाई तलाश की गुहार
कोतवाली थाना क्षेत्र से युवती बिना बताए घर से निकली, परिजनों ने लगाई तलाश की गुहार
बीकानेर। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती के बिना बताए घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटने का मामला सामने आया है। परिजनों ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाकर युवती की तलाश करने की मांग की है।
पुलिस के अनुसार शिव कुमार ने 29 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी पुत्री 28 सितम्बर को शाम पांच बजे बिना बताए घर से निकल गई। इसके बाद परिजनों ने आसपास और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका। परिजनों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस युवती की तलाश के साथ उसके संबंध में आवश्यक जानकारी जुटा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ