Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: युवती रात को अचानक हुई लापता,  परिजनों ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट

Bansal sadi
6 hours ago
बीकानेर: युवती रात को अचानक हुई लापता,  परिजनों ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट

बीकानेर: युवती रात को अचानक हुई लापता,  परिजनों ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट

बीकानेर। महाजन थाना क्षेत्र में घर से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने काफी तलाश के बाद पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद महाजन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार परिवादी ने बताया कि 23 अगस्त की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे। रात करीब 1 बजे जब वह उठा तो उसकी बहन घर में मौजूद नहीं थी।

इसके बाद परिजनों ने आसपास और संभावित स्थानों पर युवती की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। काफी तलाश के बाद भी जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई और गुमशुदगी के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। महाजन थाना पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3) और 173(3) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस युवती की तलाश में जुटी हुई है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल पृथ्वीराज कर रहे हैं। पुलिस युवती के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ संभावित स्थानों और आसपास के क्षेत्रों में तलाश कर रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: