Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर: गोपेश्वर बस्ती से युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

Bansal
2 weeks ago
बीकानेर: गोपेश्वर बस्ती से युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

बीकानेर: गोपेश्वर बस्ती से युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र की गोपेश्वर बस्ती से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती की मां ने एक युवक पर उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए गंगाशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस के अनुसार, गोपेश्वर बस्ती निवासी महिला ने रिपोर्ट में बताया कि 29 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच मनीष सोनी पुत्र भंवरलाल सोनी निवासी भानी जी की बाड़ी, बीकानेर उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद परिजनों ने युवती की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद युवती की मां ने गंगाशहर थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और रिपोर्ट दर्ज करवाई। गंगाशहर थाना पुलिस ने महिला की रिपोर्ट के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह कर रहे हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: